नई दिल्ली विसक्षेत्र में खराब हुई ईवीएम
नई दिल्ली। मतदानके दौरान कई विधानसभा के पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन खराब होने की बात सामने आई। इनमें नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ संख्या 48 पर ईवीएम मशीन खराब होने से लंबे समय तक मतदाता मतदान के लिए इंतजार करते रहे। करीब आधा घंटे की कवायद के बाद ईवीएम मशीन को दुरुस्त किया जा सका। इसी तरह कई अन्य मतदान केंद्रों में ईवीएम मशीन में आई तकनीकी खराबी के चलते मतदान कुछ समय तक बाधित रहा।