पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजाद फिर राज्यसभा के लिए चुने गए

आजाद फिर राज्यसभा के लिए चुने गए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद को शनिवार को एक बार फिर जम्मू कश्मीर से राज्यसभा के लिए चुन लिया गया। राज्य से पीडीपी को दो और भाजपा को एक सीट मिली है। आजाद को कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने मिलकर मैदान में उतारा था। पीडीपी के फयाज अहमद मीर और नाजिर अहमद लावे तथा भाजपा से शमशेर सिंह मन्हास निर्वाचित हुए हैं। भाजपा-पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस ने अलग-अलग सीटों का बंटवारा कर चुनाव लड़ा था। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में कुल 87 सीटों में से 28 सीटें जीतकर पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है।

उसके बाद भाजपा है जिसकी 25 सीटें हैं। दोनों के बीच सरकार बनाने को लेकर बातचीत काफी आगे तक पहुंच गई है। नेशनल कांफ्रेंस की 15 और कांग्रेस की 12 सीटें हैं।