पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूजीसी ने हिंदी पर अपना सर्कुलर वापस लिया

यूजीसी ने हिंदी पर अपना सर्कुलर वापस लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{अंडरग्रेजुएट कोर्स में हिंदी पढ़ाने के दिए गए थे निर्देश

एजेंसी| नई दिल्ली/चेन्नई

विश्वविद्यालयअनुदानआयोग (यूजीसी) ने गुरुवार को हिंदी से संबंधित अपना सर्कुलर वापस ले लिया है। इसमें अंडरग्रेजुएट कोर्स में हिंदी को प्राथमिक भाषा की तरह पढ़ाने की बात कही गई थी। सभी यूनिवर्सिटी में भेजे गए इस सर्कुलर का तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता और कुछ दल विरोध कर रहे थे।

जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि हिंदी थोपने की कोशिश हो। राज्य यूजीसी का सर्कुलर मानने के लिए बाध्य नहीं है। जयललिता ने राजभाषा कानून-1963 का भी उल्लेख किया। कहा कि यूजीसी का सर्कुलर तमिलनाडु की यूनिवर्सिटीज में लागू नहीं हो सकता। शेषपेज|4







इसकेकुछ ही घंटे बाद यूजीसी अध्यक्ष वेद प्रकाश ने बताया कि नया सर्कुलर शुक्रवार को जारी किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘पिछले सर्कुलर में गलती से यह लिखा गया था कि हिंदी को अंग्रेजी की तरह प्राथमिक भाषा के तौर पर पढ़ाया जाए। संशोधित सर्कुलर में बताया जाएगा कि हिंदी पढ़ाना अनिवार्य नहीं है। इसे पढ़ाना या नहीं, विश्वविद्यालयों का विवेकाधिकार रहेगा।’ यूजीसी का विवादास्पद सर्कुलर अन्ना यूनिवर्सिटी और अलगप्पा यूनिवर्सिटी को मंगलवार को मिला था। इसके बाद द्रमुक, एमडीएमके और पीएमके ने भी विरोध किया था।