पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली का पानी रोकने पहुंचे अजित सिंह समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा

दिल्ली का पानी रोकने पहुंचे अजित सिंह समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क|नई दिल्ली/गाजियाबाद

देशकेपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर दिल्ली के 12, तुगलक रोड स्थित बंगले में स्मारक बनाने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) समर्थकों और किसानों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। इस बंगले में फिलहाल रालोद प्रमुख और चौधरी चरण सिंह के बेटे अजीत सिंह रह रहे हैं। अपनी मांग को लेकर दिल्ली की बिजली काटने और पानी की सप्लाई बाधित करने को पहुंचे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच गुरुवार को झड़प हो गई। जिसमें रालोद विधायक सुदेश शर्मा और गाजियाबाद पुलिस कप्तान सहित इसमें करीब दो दर्जन पुलिस के जवान और प्रदर्शनकारी घायल हो गए। रालोद कार्यकर्ता भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों के साथ आए थे। ये पार्टी प्रमुख अजित सिंह से दिल्ली में सरकारी बंगला खाली कराने का विरोध कर रहे थे। दिल्ली प्रशासन ने इस बंगले में बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया है क्योंकि अजित ने कई बार के नोटिस के बावजूद बंगाल खाली नहीं किया।

इसकी जवाबी कार्रवाई के तौर पर अजित समर्थक दिल्ली का पानी काटने के लिए गाजियाबाद के मुरादनगर में जमा हो गए। यहां से गंग नहर से जुड़े रेगुलेटर से दिल्ली को पानी की सप्लाई की जाती है। आंदोलनकारियों की धमकी को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने पानी के रेगुलेटर पर कब्जा करने की कोशिश में पथराव और आगजनी की। शेषपेज|4











जवाबमें पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले भी दागे। झड़प में 18 लोग घायल हुए हैं। इनमें आठ पुलिसकर्मी भी थे।

चौधरी चरण सिंह स्मारक बनाने की मांग :

अजित सिंह ने सरकारी बंगले को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनाए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि समर्थक भी यही चाहते हैं। जब अन्य नेताओं के नाम पर स्मारक बन सकते हैं तो चरण सिंह के नाम पर क्यों नहीं। इस बंगले में चौधरी चरण सिंह रह चुके हैं। चौधरी परिवार के पास यह बंगला 1978 से है।

दिल्ली जाकर विरोध करें : अखिलेश

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार चौधरी चरण सिंह का सम्मान करती है। किसानों को यदि आंदोलन करना है, तो वह दिल्ली जाकर करें। बेवजह यहां हंगामा करके यूपी के लोगों को परेशान करें।

अजित ने कहा : नवरात्रि में खाली करेंगे बंगला

इधरअजित सिंह ने कहा है