- Hindi News
- संसद में \"माननीयो\' के कॉल ड्रॉप पर टेलीकॉम कंपनियां तलब
संसद में \"माननीयो\' के कॉल ड्रॉप पर टेलीकॉम कंपनियां तलब
संतोषठाकुर | नई दिल्ली
दूरसंचारसेवाओंकी हालत और कवरेज की बात करें तो देश की सबसे बड़ी पंचायत, संसद भवन में भी इसकी स्थिति कोई बहुत अच्छी नहीं है। संसद में \\\"ड्रॉप\\\' हो रही कॉल पर संज्ञान लेते हुए दूरसंचार मंत्रालय ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को तलब करते हुए आगे से ऐसा होने की ताकीद की है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मामला मात्र संसद भवन का नहीं था। कंपनियों को कहा गया है कि सभी जगह पर \\\"कॉल ड्रॉप\\\' को खत्म किया जाए। सूत्रों के मुताबिक, दूरसंचार मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में टेलीकॉम कंपनियों के बड़े अफसरों को तलब कर कहा कि आखिर क्या वजह है कि संसद भवन तक को कंपनियां कॉल ड्रॉप मुक्त क्षेत्र नहीं बना पाईं। रोचक यह है कि शिकायत सबसे अधिक निजी कंपनियों के खिलाफ थी जबकि उनके मुकाबले सरकारी टेलीकॉम कंपनियों को लेकर कम शिकायत थी।