- Hindi News
- नाथूराम गोडसे के नाम पर शौर्य दिवस मनाने का आरोप
नाथूराम गोडसे के नाम पर शौर्य दिवस मनाने का आरोप
कर्नाटकविधानसभा में कार्यवाही के दौरान बुधवार को भाजपा के एक विधायक मोबाइल पर प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीर देखते पाए गए थे। इस मसले को लेकर गुरुवार को राज्य विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सदस्य के
खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस के सदस्यों ने नारे लगाते हुए कहा, ‘भाजपा बेशर्म राजनेताओं को बढ़ावा दे रही है। यह शर्मनाक है।’
प्रदेश के कानून मंत्री टीबी जयचंद्र ने मसला उठाया। कहा, ‘भाजपा सदस्य ऐसी घटनाओं में शामिल होकर सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष को ऐसी घटनाओं पर स्थायी रोक लगाने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए।’ कांग्रेस के अन्य सदस्यों ने मंत्री का समर्थन किया। विधानसभा अध्यक्ष के. थिम्मप्पा ने भी घटना पर असंतोष जताया। और बताया कि आरोपी सदस्य ने सुबह उनके कमरे में आकर माफी मांग ली है।
साथ ही, सदन में आगे से मोबाइल फोन लाने का वादा किया है। लेकिन कांग्रेसी विधायक सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे। इसके बाद अध्यक्ष ने कुछ देर को कार्यवाही रोककर कानून मंत्री को इस मसले पर निंदा प्रस्ताव तैयार करने को कहा। जब मंत्री ने यह प्रस्ताव पढ़ लिया तब मामला शांत हुआ।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने गुरुवार को नाथूराम गोडसे को ‘राष्ट्रवादी’ बता दिया। उन्होंने कहा, ‘गाेडसे राष्ट्रवादी थे। महात्मा गांधी ने भी देश के लिए काफी कुछ किया।’ हालांकि विवाद होते देख थोड़ी ही देर बाद वे बयान से पलट गए। बोले, ‘अगर मैंने गलती से कुछ कह दिया है तो अपने शब्द वापस लेता हूं। मैं नाथूराम गोडसे को राष्ट्रवादी नहीं मानता।’
दलवाई ने कहा कि एक संगठन ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे के नाम पर महाराष्ट्र में शौर्य दिवस मनाया। इसमें दो पूर्व विधायक और हरिद्वार के कुछ संत भी शामिल थे। इस मसले पर वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं। इस तरह के कार्यक्रमों पर रोक लगनी चाहिए।
क्या था मामला
सदनमें बुधवार को गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा चल रही थी। उसी दौरान भाजपा विधायक प्रभु चवन मोबाइल फोन पर जूम करके प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीर देख रहे थे। एक अन्य सदस्य यूबी बनाकर स्मार्ट फोन पर वीडियो गेम खेल रहे थे। जबकि सदन में मोबाइल फोन लाना प्रतिबंधित है।
पहलेतीन मंत्री बर्खास्त हुए थे : तीनसाल पहले भाजपा की डीवी सदानं