पेज एक के शेष...
मुझेसंघ की अपनी पृष्ठभूमि पर गर्व है। धर्म परिवर्तन गंभीर मसला है। लेकिन पार्टियों पर दोष मढ़ना हल नहीं है।’ उन्होंने केंद्र और राज्यों में धर्म परिवर्तन रोकने के लिए कानून बनाने की जरूरत पर जोर दिया।
मिलेहुए हैं सपा-भाजपा : ओवैसी: एमआईएमके असदुद्दीन ओवैसी ने सपा और भाजपा पर नूरा कुश्ती का आरोप लगाया। कहा, ‘दोनों मिले हुए हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो संघ पर कार्रवाई क्यों नहीं की।’ इससे पहले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि यहां हंगामा क्यों हो रहा है। मामला आगरा का है। लेकिन वहां या उसके आसपास जब कोई हंगामा नहीं है तब यहां (संसद में) हंगामा क्यों हो रहा है?
ईसाईसे हिंदू बनाने के लिए दो और मुसलमान के लिए पांच लाख तक का खर्च?: मीडिया रिपोर्ट
एजेंसी|नई दिल्ली: उत्तरप्रदेशमें धर्मांतरण कार्यक्रम आयोजित कर रही संस्था धर्म जागरण मंच समिति के कार्यक्रमों को लेकर कुछ परचे सामने आए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एक ईसाई परिवार को हिंदू बनाने में दो लाख रुपए तक खर्च होते हैं। जबकि मुसलमान परिवार को हिंदू बनाने में पांच लाख रुपए का खर्च आता है।’ अलीगढ़ में 25 दिसंबर को होने वाले ‘घर वापसी\\\'\\\' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ये परचे बांटे गए हैं। इन पर अपीलकर्ता के तौर पर धर्म जागरण मंच के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश्वर सिंह का नाम है। हालांकि राजेश्वर ने इससे इनकार किया है। विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस से संबंध रखने वाले धर्म जागरण मंच ने क्रिसमस पर 5,000 मुस्लिम-ईसाई परिवारों की ‘घर वापसी’ की तैयारी की है।
केंद्रसरकार...
यानीकितनी बार आए और कितनी बार गए, यह भी दर्ज होगा। अटेंडेंस सिस्टम का हर तीन महीने में रिव्यू होगा। यदि बाबू की लापरवाही सामने आई तो सिर्फ इन्क्रीमेंट, बल्कि प्रमोशन भी रुक सकता है।