जेब्रोनिक्स ने नया यूपीएस पेश किया
नई दिल्ली | कम्प्यूटरोंऔर अन्य इलेक्ट्रॉनिकउत्पादों की आपूर्तिकर्ता माच इंफोट्रोनिक्स ने अपनी नवीनतमपेशकश के तहत एमएलएस 750 यूपीएस पेश किया है। इसकी कीमत 1699 रुपए है। इस यूपीएस को जेब्रोनिक्स की अनुसंधान और विकास इकाई में तैयार कर जांचा गया है। यह देश में अपनी तरह का पहला यूपीएस है। जेब्रोनिक्स के सह संस्थापक और निदेशक राजेश दोषी ने बताया कि इस साल के शुरू में अनुसंधान और विकास की टीम बनाई गई है। यह उत्पाद उसी टीम की एक खोज है। यह बिजली की कम खपत वाले उपकरणों को निर्वाध रूप से चलाने के लिए उपयोगी है। इससे निगरानी कैमरा, सीसीटीवी, मेडिकल उपकरण, ब्राडकास्ट स्टूडियों उपकरण आदि शामिल है।