पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोक के बावजूद पोंजी स्कीम चला रही हैं कई कंपनियां: सेबी

रोक के बावजूद पोंजी स्कीम चला रही हैं कई कंपनियां: सेबी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | भारतीयप्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गुरुवार को कहा कि रोक के बाद भी कई कंपनियां पोंजी स्कीम धड़ल्ले से चला रही हैं। सेबी ने 51 कंपनियों की लिस्ट जारी की है। सेबी ने बताया कि ये कंपनियां आम निवेशकों को अधिक रिटर्न का लालच देकर पैसा वसूल रही है। सेबी की लिस्ट में ज्‍यादातर कंपनियां पश्चिम बंगाल की है। सेबी ने निवेशकों से इन कंपनियों में पैसा लगाने की अपील की है। सेबी की इस सूची में मुख्य रूप से सारदा रियल्टी इंडिया, रोस वेली रियल एस्टेट एंड कंस्ट्रक्शंस, साई प्रसाद प्रॉपर्टीज, सन प्लांट एग्रो, एनजीएचआई डवलपर्स इंडिया और एमपीएस ग्रीनरी डवलपर्स के नाम शामिल हैं।