पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सचिन सबसे दरियादिल : सहवाग

सचिन सबसे दरियादिल : सहवाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | मास्टरब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के प्रशंसक रहे वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय क्रिकेटरों में से सचिन सहित राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और सौरव गांगुली को सबसे दरियादिल बताया है। सहवाग ने कहा कि ये लोग बहुत सारी स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। ये खिलाड़ी दरियादिल हैं और हमेशा रहेंगे। टीम इंडिया से बाहर चल रहे सहवाग इस समय दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। उन्हें अगले साल होने वाले वर्ल्डकप की संभावित टीम में भी शामिल नहीं किया गया है। सहवाग एक रेडियो चैनल के कार्यक्रम दरियादिल का हिस्सा हैं। इस कार्यक्रम के तहत सहवाग भारतीय टीम के अपनी स्वेटर की बोली भी लगाएंगे।