युवराज ने मनाया अपना 33वां बर्थडे
नई दिल्ली| भारतके ट्वंटी 20 विश्वकप 2007 और फिर 2011 वनडे विश्वकप में जीत के सूत्रधार रहे आलराउंडर युवराज सिंह शुकवार को 33 बरस के हो गए। भारतीय क्रिकेट टीम के लिये एक बार फिर से विश्वकप टीम में शमिल होने का सपना देखने वाले युवराज को अगले वर्ष के लिए संभावितों में तो जगह नहीं मिली लेकिन युवी ने क्रिकेट के लिए अपने जुनून को अभी भी फीका नहीं पडने दिया है और वह घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से अब भी सुॢखयां बटोर रहे हैं।रणजी ट्राफी मुकाबले में पंजाब के लिये 160 गेंदों में 130 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर भारतीय आलराउंडर ने चयनकर्ताओं को अपनी अहमियत जरूर बता दी है।