पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टी20 में अभिषेक ने बना डाले 255 रन

टी20 में अभिषेक ने बना डाले 255 रन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| इंटरस्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में अभिषेक गोस्वामी ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए धमाकेदार 255 रनों की नॉटआउट इनिंग्स खेली। मॉर्डन स्कूल, बारखंभा रोड के लिए ओपनिंग करते हुए अभिषेक ने आंध्रा एजुकेशन सोसाइटी स्कूल, तिलक मार्ग के बोलर्स की जम कर खबर ली और महज 76 गेंदों पर 27 छक्के और 18 चौकों की मदद से ढाई सौ से ज्यादा रन कूट डाले। इस राइट हैंड बैट्समैन ने पहले विकेट के लिए एकांश (90 रन) के साथ 15.1 ओवर्स में 296 रनों की पार्टनरशिप की, जो अब तक टी-20 क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।अपने स्कूल के ग्राउंड पर खेलते हुए 17 साल के अभिषेक ने जब यह पारी पूरी की, तो उन्हें खुद इस बात का अंदाजा नहीं था कि पिछले 20 ओवर में क्या होता रहा।