पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"रसूल हों वर्ल्डकप टीम का हिस्सा’

\"रसूल हों वर्ल्डकप टीम का हिस्सा’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | रणजीट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को 40 बार के चैंपियन मुंबई पर शानदार जीत दिलाने वाले परवेज रसूल की जमकर प्रशंसा करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले वर्ल्डकप में भारतीय टीम में उनकी जगह तय होनी चाहिए। बेदी ने कहा कि रसूल एक ऑफ स्पिनर हैं, जो बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। 2011 से 2013 तक जम्मू-कश्मीर टीम के कोच रहे बेदी के अनुसार वे केवल टीम से जुड़ाव के कारण ऐसा नहीं कह रहे, बल्कि टीम का हालिया प्रदर्शन उनकी बात को साबित करता है। उन्होंने कहा कि मुंबई पर टीम की जीत कोई तुक्का नहीं थी। बेदी ने कहा कि इस समय टीम के पास बेहतर खिलाड़ी हैं, जो शायद दिल्ली की टीम में भी नहीं हैं।