पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा के खिलाफ आरोप पत्र दायर

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा के खिलाफ आरोप पत्र दायर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीआईने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा, झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार बसु और छह अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। आरोपपत्र विशेष सीबीआई न्यायाधीश भरत पाराशर के समक्ष दायर किया गया, जिन्होंने जांच अधिकारी के यह कहे जाने के बाद इस पर विचार के लिए 22 दिसंबर की तारीख निर्धारित की कि वह कुछ दिन में मामले में आवश्यक दस्तावेज दाखिल कर देंगे।

कोडा के अतिरिक्त पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता तथा दो लोक सेवकों बसंत कुमार भट्टाचार्य और बिपिन बिहारी सिंह के खिलाफ भी आरोपी के रूप में आरोपपत्र दायर किया गया है। आरोपी कंपनी विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटेड के निदेशक वैभव तुलसियान और एक निजी व्यक्ति विजय जोशी के नाम भी सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट में आरोपी के रूप में लिए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। वरिष्ठ लोक अभियोजक वीके शर्मा ने अदालत को बताया कि एजेंसी द्वारा आरोपी बनाए गए आठ लोगों में से दो आरोपी सिंह और भट्टाचार्य अब भी सरकारी सेवा में हैं, इसलिए उनपर अभियोग के लिए सक्षम प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति मांगी गई है। न्यायाधीश ने कहा, जांच अधिकारी वर्तमान अंतिम रिपोर्ट पर अदालत द्वारा विचार के लिए दस्तावेज तैयार करे। उन्होंने कहा, मामले को 22 दिसंबर को विचार के लिए रखिए।

मामले में कोडा और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर करने का सीबीआई का कदम अदालत द्वारा पांच सितंबर को एजेंसी के पूर्व के आरोपपत्र को वापस किए जाने के बाद आया है। अदालत ने पूर्व में सीबीआई द्वारा दायर किया गया आरोपपत्र यह कहकर लौटा दिया था कि एजेंसी उसके सवालों पर कोई ठोस व्याख्या देने में विफल रही है। मामला विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटेड को झारखंड के राक्षरा शहर में कोयला ब्लॉक आंवटन से जुड़ा है जिसमें सीबीआई द्वारा सितंबर 2012 में दर्ज की गई प्राथमिकी में इसके निदेशकों और कोयला मंत्रालय, झारखंड सरकार के अज्ञात लोक सेवकों तथा अन्य को आरोपी बनाया गया था। सीबीआई ने विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटेड, इसके निदेशकों-संजीव कुमार तुलस्यान, प्रशांत तुलस्यान, वैभव तुलस्यान, निशा तुलस्यान, निर्मला तुलस्यान और हेमंत कुमार अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।





उनके अतिरिक्त, चार्टर्ड एकाउंटेंट नवीन कुमार तुलस्यान