- Hindi News
- दिल्ली में कैब ने तीन पुलिस वालों को कुचला दो की मौत, एक गंभीर
दिल्ली में कैब ने तीन पुलिस वालों को कुचला दो की मौत, एक गंभीर
दिल्लीकेकालिंदी कुंज इलाके में एक तेज रफ्तार कैब ने रविवार को पुलिस के तीन जवानों को कुचल दिया। हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। एक जवान गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस के मुताबिक, रुटीन चैकिंग के दौरान तेज रफ्तार से रही कैब को मौके पर तैनात पुलिसवालों ने रुकने का इशारा किया। लेकिन ड्राइवर ने वहां तैनात जवानों सहित बैरिकेड को टक्कर मारी। रोकने की कोशिश करने वाले पुलिस वालों को करीब 100 मीटर तक घसीट ले गया। इससे जैतपुर थाने के एएसआई नागेंद्र आैर कांस्टेबल प्रहलाद की मौके पर ही मौत हो गई। हेड कांस्टेबल कप्तान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विस्तृतपेज | 2 पर
हालांकिपास खड़े अन्य पुलिसकर्मियों ने कैब का पीछा कर ड्राइवर को धर दबोचा। उसकी पहचान हेमंत के रूप में हुई। वह गाजियाबाद का रहने वाला है।
सिपाही को 100 मीटर तक घसीटता ले गया कैब ड्राइवर