पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शीर्ष पुलिस अफसरों के साथ अब नहीं दिखेगा लाव लश्कर

शीर्ष पुलिस अफसरों के साथ अब नहीं दिखेगा लाव-लश्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसकेशीर्ष अफसरों का विभागीय दौरा हो या कोई और कार्यक्रम। उनके साथ जूनियर अफसरों का लाव-लश्कर अब नहीं दिखेगा। केंद्र सरकार ने इसे ब्रिटिशों का फैशन बताकर पुलिस प्रमुखों को इससे बचने की नसीहत दी है। यह भी कहा है कि कार्यक्रमों में भाग लेने अकेले ही जाएं। जरूरी हो तभी जूनियर को अपने साथ ले जाएं। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खुद इस पुरातन व्यवस्था पर आपत्ति जताई थी। उसके बाद ही गृह मंत्रालय ने केंद्रीय पुलिस विभागों को यह आदेश जारी किया है। दरअसल, डीजी या आयुक्त स्तर के अधिकारियों को ही निजी सुरक्षा अधिकारी के साथ चलने की अनुमति है। लेकिन हर बड़ा अधिकारी अपने जूनियर अधिकारी के साथ गृह मंत्रालय में देखा गया है। शेषपेज|4





लिहाजा,नए निर्देश में कहा गया है, ‘जूनियरों को वरिष्ठ अफसरों की शान-शौकत में लगाने के बजाय बेहतर काम में लगाएं। अपना सामर्थ्य दिखाने के लिए अंग्रेजों को ऐसे फैशन की जरूरत थी। अब इसकी जरूरत नहीं है।’

केंद्र सरकार ने केंद्रीय विभागों को जारी किए निर्देश