पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम आदमी पार्टी के रेडियो विज्ञापन पर दिल्ली पुलिस ने लगाई रोक

आम आदमी पार्टी के रेडियो विज्ञापन पर दिल्ली पुलिस ने लगाई रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीपुलिसने एफएम रेडियो चैनलों पर चलने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के एक विज्ञापन पर रोक लगा दी है। साथ ही रेडियो स्टेशनों से कहा है कि वे भविष्य में ऐसे विज्ञापन चलाने से पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र लें। पुलिस की दलील है कि आप के विज्ञापन में पुलिस की छवि खराब की जा रही है। इस विज्ञापन में एक लड़की कहती है कि जब वह घर लौट रही थी तब कुछ लोगों ने उस पर अश्लील फब्तियां कसीं। वह थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी शिकायत लिखने के बजाय घटना का सबूत देने को कहा। इससे परेशान होकर वह बिना शिकायत दर्ज कराए थाने से लौट गई। यह सब बताने के बाद वह लड़की दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लोगों से आप को वोट देने की अपील करती है। शेषपेज|4

इसपर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने रेडियो स्टेशनों से इस विज्ञापन को बंद करने को कहा है। हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि यह विज्ञापन काल्पनिक है या हकीकत। अगर यह सच्ची घटना है तो पुलिस इसकी जांच करेगी।’

कहा: इससे पुलिस की छवि खराब की जा रही है