पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जामा मस्जिद मामले पर पीडब्ल्यूडी से मांगा जवाब

जामा मस्जिद मामले पर पीडब्ल्यूडी से मांगा जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामा मस्जिद मामले पर पीडब्ल्यूडी से मांगा जवाब

नई दिल्ली | दिल्लीहाईकोर्ट ने जामा मस्जिद पुनर्विकास योजना के समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए एक याचिका पर पीडब्ल्यूडी से तब जवाब मांगा जब उत्तर दिल्ली नगर निगम ने कहा कि यह परियोजना अब उसके पास नहीं है। एनडीएमसी ने न्यायमूर्ति बदर दुर्रेज अहमद और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल की पीठ के समक्ष कहा कि 10 नवंबर को सभी हिस्सेदारों की हुई बैठक के अनुसार पुनर्विकास योजना लोक निर्माण विभाग को सौंप दी गई है। पीठ ने कहा,‘इसलिए हम पीडब्ल्यूडी को पक्षकार के तौर पर जोड़ेंगे। उसे अगली सुनवाई से पहले स्थिति रिपोर्ट दायर करने दें। 25 फरवरी को मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।’ अदालत इलाके के दुकान मालिकों और विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न एसोसिएशनों की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इन दुकान मालिकों और विक्रेताओं को पुनर्विकास योजना को लागू करने के लिए कथित तौर पर विस्थापित कर दिया गया है।