पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनडीएमसी के सफाई अभियान के अपेक्षित परिणाम नहीं

एनडीएमसी के सफाई अभियान के अपेक्षित परिणाम नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनडीएमसी के सफाई अभियान के अपेक्षित परिणाम नहीं

नई दिल्ली | नईदिल्ली नगरपालिका परिषद के सफाई अभियान के अपेक्षित परिणाम नजर नहीं रहे हैं और खासतौर पर कनॉट प्लेस में कुछ खास देखने को नहीं मिल रहा जहां इधर-उधर कचरा फैला हुआ देखा जा सकता है। एनडीएमसी ने केंद्र सरकार के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत दो महीने पहले सफाई अभियान शुरू किया था और कनाट प्लेस में सड़कों और दीवारों को साफ रखने के मकसद से लोगों के जहां तहां थूकने के खिलाफ अभियान चलाया था। हालांकि एनडीएमसी का कहना है कि लोगों का सहयोग नहीं मिलने की वजह से उनके प्रयास बेकार रहे और इस मामले में दंड के प्रावधान भी अधिक कड़े नहीं हैं। सफाई अभियान से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘एनडीएमसी अपने क्षेत्र में आने वाले इलाकों, खासतौर पर कनॉट प्लेस को साफ रखने के लिए काम कर रहा है लेकिन हमारे सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद जनता सहयोग नहीं करती।’