पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनोखी सर्जरी : किडनी रोग से पीड़ित मरीज को मिली जिंदगी

अनोखी सर्जरी : किडनी रोग से पीड़ित मरीज को मिली जिंदगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनोखी सर्जरी : किडनी रोग से पीड़ित मरीज को मिली जिंदगी

नई दिल्ली | मरीजकी किडनी खराब हो गई तो किसी रिश्तेदार अथवा दूसरे व्यक्ति से किडनी लेने के बजाय मरीज के ही अंग का प्रयारोपण करके उसे जिंदगी दी गई। हरियाणा के जींद निवासी 60 वर्षीय मरीज को उसकी अपनी ही किडनी निकालकर पेट के नीचले हिस्से में यूरिनरी ब्लाडर (मूत्राशय) के पास प्रत्यारोपित कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल इस तरह की सर्जरी बहुत कम होती है। दिल्ली के बीएलके सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के किडनी सर्जन डॉ.एचएस नौिटयाल के मुताबिक मरीज को पिछले महीने अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसकी हालत नाजुक थी। उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा था और यूरिन ठीक से नहीं रहा था। क्योंकि उसकी दोनों किडनी काम करना बंद कर दी थी। सर्जरी से पहले डायलिसिस करके मरीज की हालत स्थिर की गई। बाद में जांच करने पर पता चला कि दोनों किडनी में रक्त आपूर्ति करने वाली धमनियों में कैल्शियम और वसा भर गया था, जिसकी वजह से धमनियों में ब्लॉकेज हो गया था और दोनों किडनियों में रक्त की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। परिणामस्वरूप मरीज की एक किडनी खराब हो गई थी और दूसरी किडनी के उऊपरी हिस्से से जुड़ी मुख्य धमनी का डेढ़ सेंटीमीटर हिस्सा बंद हो गया था।

ऐसे किया गया इलाज-

डॉक्टर के मुताबिक मरीज की ठीक किडनी को निकालकर यूरिनरी ब्लाडर के पास पेल्विक में प्रत्यारोपित करने का फैसला किया गया। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो मरीज को हमेशा डायलिसिस करना पड़ता। इससे मरीज की मुश्किलें बढ़ जाती। छह डॉक्टरों की टीम ने चार घंटे की सर्जरी में किडनी को निकालकर मरीज के पेट के नीचले हिस्से में प्रत्यारोपित किया। किडनी को स्थानांतरित करने के बाद उसमें रक्त की आपूर्ति सामान्य हो गई, जिससे किडनी ने सही काम करना शुरू कर दिया।