पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीबी के पंजे से गार्ड की गर्दन हुई धड़ से अलग

जेसीबी के पंजे से गार्ड की गर्दन हुई धड़ से अलग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तर-पश्चिमदिल्ली के जहांगीर स्थित एक साइट पर रविवार तड़के हादसे में साइट के गार्ड की गर्दन जेबीसी मशीन के पंजे की चपेट में गई। जिसके चलते उसकी गर्दन धड़ से अलग होकर मिट्टी में धंस गई। पुलिस ने मृतक गार्ड की शिनाख्त मंसूर बेग के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद से जेसीबी का ऑपरेटर फरार है। पुलिस ने जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर ऑपरेटर नरेश कुमार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जहांगीरपुरी स्थित सेनेट्री साइट पर खुदाई का काम चला रहा है। रविवार तड़के खुदाई के दौरान जेसीबी का पंजा वहां मौजूद गार्ड मंसूर के गर्दन पर लगी। जेसीबी के पंजे का प्रयास इतना तेज था कि मंसूर की गर्दन धड़ से अलग होकर मिट्टी में धंस गई। धड़ लंबे समय तक साइट पर पड़ा तब तक तड़पता रहा जबतक उसकी जान नहीं निकल गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में मंसूर के सिर की खोज शुरू हुई। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद मिट्टी से मंसूर के सिर को निकाला जा सका। जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल के लिए रवाना किया गया। हालांकि अब अस्पताल में मंसूर की जान बचाने के लिए डाक्टरों के पास कुछ बचा नहीं था। घटना के बाबत मंसूर के परिजनों काे सूचना देकर पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घटना के तुरंत बाद जेसीबी ऑपरेटर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।