पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्पसंख्यक सीटों पर भाजपा को जिताऊ उम्मीदवारों का टोटा

अल्पसंख्यक सीटों पर भाजपा को जिताऊ उम्मीदवारों का टोटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{अल्पसंख्यक बहुल सीटों को जीतने के लिए रणनीति बनाने में जुटी भाजपा

शेखरघोष | नई दिल्ली

दलितोंके बाद प्रदेश भाजपा अब अल्पसंख्यक बहुल सीटों को जीतने के लिए खास रणनीति बनाने में जुट गई है। इसका कारण यह है कि पिछले कई वर्षों के विधान सभा के चुनावी समीकरण को देखा जाए तो भाजपा को अल्पसंख्यक सीटों पर जिताऊ उम्मीदवारों का हमेशा टोटा रहा है। इसे देखते हुए भाजपा अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर हिंदू मुस्लिम में से जिताऊ उम्मीदवार की तलाश में है।

पिछले चुनावों के नतीजों को देखा जाए तो मुस्तफाबाद, सीलमपुर, बल्लीमारान , मटिया महल और ओखला पांच अल्पसंख्यक बहुल विधानसभा सीट भाजपा की झोली में कभी नहीं आया। यह भाजपा आलाकमान के लिए तब से आज तक चिंता का विषय बनी हुई है। अगर देखा जाए तो किराड़ी में 70 हजार, बाबरपुर में 50 हजार और सदर बाजार में 35 हजार से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं जिनका वोट भाजपा को मामूली प्रतिशत में मिलती है। आगामी विधानसभा चुनाव में ओखला से टिकट मांगने वालों में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष आतिफ रशीद सतीश शर्मा प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं जबकि एक-एक बार चुनाव हार चुके धीर सिंह बिधूड़ी, अरफान चौधरी और सुरेंद्र बिधूड़ी भी दौड़ में हैं। 2013 के चुनाव में मो. आसिफ ने आप के इरफान को 26.177 वोट से हराया था। भाजपा यहां तीसरे स्थान पर रही थी। जदयू के शोएब के पास रही मटिया महल सीट पर कासिम मलिक, तलत सुल्ताना, एडवोकेट निजामुद्दीन और वीरेंद्र बब्बर दौड़ में है।

कांग्रेस में शामिल हो चुके शोएब ने कांग्रेस के मिर्जा जावेद अली को पिछले चुनाव में 2891 वोट से हराया था। भाजपा के उम्मीदवार यहां जमानत भी गंवा चुके थे। कांग्रेस के हारून यूसुफ से बल्लीमारान से दो बार हार चुके भाजपा के मोतीलाल सोढ़ी एक बार फिर से टिकट की जोर आजमाइश में हैं तो पूर्व पार्षद इमरान इस्माइल और पवन भाटिया भी दौड़ में हैं। यूसुफ ने भाजपा के सोढ़ी को 8093 वोट से पिछले चुनाव में हराया था। सीलमपुर सीट से पार्षद संजय जैन 2007 में निगम चुनाव हार चुके साजिद खान, केके अग्रवाल भी दौड़ में हैं। मुस्तफाबाद सीट पर पार्षद का चुनाव हार चुके राजकुमार बल्लन जगदीश प्रधान, पार्षद महक सिंह, हाजी इकबाल खान, जमालुद्दीन अंसारी, योगेंद्र शर्मा दौड़ में हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस के हसन अहमद ने भाजपा के जगदीश प्रधान को 1896 वो