- Hindi News
- सफल आवेदकों के दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर
सफल आवेदकों के दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर
नई दिल्ली। डीडीएहाउसिंग स्कीम 2014 के सफल आवेदकों के लिए डीडीए जल्द ही विशेष शिविर का आयोजन करेगा। शिविर में सफल आवेदकों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सभी श्रेणी के आवेदकों को शिविर में दस्तावेज लेकर आना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदकों को मांग पत्र प्रदान किए जाएंगे। डीडीए अधिकारी के मुताबिक इसी सप्ताह विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। फिलहाल ऑनलाइन राशि जमा करने के लिए बनाए गए सॉफ्टवेयर की जांच हो रही है। बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर को पिछले सप्ताह मंगलवार को हरी झंडी दे दी गई। लेकिन अभी भी इसकी जांच की जा रही है। ताकि किसी तरह की गड़बड़ी का पता लगाकर उसे दूर किया जा सके। शिविर में दस्तावेजों की जांच के बाद 90 दिनों के अंदर आवेदकों को फ्लैट से संबंधित राशि को ऑनलाइन जमा करना होगा। हालांकि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को फ्लैट की राशि जमा करने के लिए किश्त में जमा करने की सुविधा होगी।