पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केजरीवाल ने सरकार और एलजी को आड़े हाथों लिया

केजरीवाल ने सरकार और एलजी को आड़े हाथों लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमआदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार और दिल्ली के एलजी नजीब जंग को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में पिछले नौ महीने से विकास कार्य ठप हैं। उन्होंने इसके लिए भाजपा की केन्द्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। केजरीवाल का कहना है कि महज कुछ दिनों बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो जाएगी और कामकाज पूरी तरह से ठप हो जाएगा। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा।

अगलेदो महीने में 85 से ज्यादा रैलियां करेंगे केजरीवाल

आमआदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अगले दो महीने में दिल्ली में 85 से ज्यादा रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के उम्मीदवारों द्बारा उनके चुनाव क्षेत्रों में प्रचार करने की बढ़ती मांग के बाद केजरीवाल ने यह फैसला किया है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल दिसंबर में 25 और जनवरी में 60 रैलियों को संबोधित करेंगे। केजरीवाल ने हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक और कुछ क्षेत्रों में दो-दो रैलियां करने का फैसला किया है। सूत्र ने कहा,‘लक्ष्य है कि हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक जनसभा आयोजित की जाएं। कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां उन्हें एक बार से अधिक प्रचार करना पड़ेगा। अभी केजरीवाल हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में दो रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।’

दिल्ली में ‘रुके विकास’ कार्य के लिए भाजपा, आप जिम्मेदार : कांग्रेस

कांग्रेसने रविवार को अपने प्रतिद्वंद्वियों का ‘भंडाफोड़’ करने के लिए दिल्ली में कई रैलियां कीं और राष्ट्रीय राजधानी में ‘रूके’ विकास कार्यों के लिए भाजपा और आप दोनों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी निंदा की। पश्चिम दिल्ली में रैलियों को पूर्व सांसद सज्जन कुमार और दिल्ली कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। मोहन गार्डन के एल एक्सटेंशन, मोहन गार्डन की नूरी मस्जिद के पास आर 3 ब्लाक और उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में ओम विहार फेस दो में तीन ‘भंडाफोड़’ रैलियां आयोजित की गईं। कुमार ने कहा,‘आप और भाजपा बीते 11 महीनों से दिल्ली में रूके हुए विकास कार्य के लिए संयुक्त रूप से जिम्मेदार हैं और जनता इन दोनों दलों को कभी माफ नहीं करेगी और उनके गलत कार्यों को कभी भी नहीं भूलेगी।’ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 15 वर्ष के शासन क