- Hindi News
- नशे में धुत कार चालक ने तीन पुलिस वालों को रौंदा
नशे में धुत कार चालक ने तीन पुलिस वालों को रौंदा
{पुलिसकर्मी को 100 मीटर तक घसीटता ले गया कार चालक
{मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने कार चालक हेमंत को किया गिरफ्तार
{मेडिकल जांच में हेमंत के नशे में होने की हुई पुष्टि
भास्करन्यूज | नई दिल्ली
दक्षिण-पूर्वजिले के कालिंदीकुंज इलाके में तीन पुलिसकर्मियों को नशे में धुत ईको कार चालक ने रौंद दिया। शनिवार देर रात्रि हुए इस हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा पुलिसकर्मी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह और कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी की शिनाख्त हेड कांस्टेबल कप्तान के रूप में हुई है। कप्तान को सरिता विहार के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कप्तान के सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने कार चालक हेमंत को गिरफ्तार कर ईको कार जब्त कर ली है। मेडिकल जांच में हेमंत के नशे में होने की पुष्टि हो गई है। 39 वर्षीय हेमंत एक कॉल सेंटर की कैब चला रहा था जिसपर उत्तरप्रदेश का पंजीकरण नंबर था।
मामले से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कैब चालक इतना ज्यादा नशे में था कि रविवार दोपहर तक वह बात नहीं कर पा रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अिधकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। पुलिस के अनुसार जैतपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम कालिंदीकुंज इलाके पास बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच कर रही थी। शनिवार देर रात्रि पुलिस कर्मियों ने तेज रफ्तार से रही ईको कार को रुकने का इशारा किया।
चालक ने कार रोकने की बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान कार रोकने के इरादे से सामने आए एएसआई, कांस्टेबल और कांस्टेबल कप्तान को कार ने जोरदार टक्कर मारी। घटना में नरेंद्र और प्रहलाद को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। घटना स्थल पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने कार का पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर रोक लिया। जिसके बाद नरेंद्र, प्रहलाद और कांस्टेबल कप्तान को अपोलो अस्पताल ले जाया गया।
जहां डाक्टरों ने नरेंद्र और प्रहलाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी कांस्टेबल कप्तान को आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। तीनों पुलिसकर्मी जैतपुर पुलिस स्टेशन के हैं।
वहीं पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले हेमंत न