- Hindi News
- बाजू की लटकती त्वचा को ऐसे कर सकते हैं कम
बाजू की लटकती त्वचा को ऐसे कर सकते हैं कम
कई बार शिकायत रहती है कि वॉकिंग और योग के बाद भी बाजुओं में लूज़ स्किन की परेशानी खत्म ही नहीं होती है। बाजू को टोन करने के लिए फुल बॉडी वर्कआउट जरूरी है। इसमें कार्डियो के साथ रेजिस्टेंस ट्रेनिंग परफेक्ट साबित होगा। हफ्ते में तीन दिन, 45 मिनट के लिए कार्डियो फायदेमंद रहेगा। साथ ही सभी जरूरी मसल्स ग्रुप्स के लिए रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करिए। बाजू के लिए इनमें से कोई एक्सरसाइज भी की जा सकती है।
ट्रायसेप डिप्स या ट्रायसेप एक्सटेंशन ट्राय कर सकते हैं। ट्रायसेप एक्सटेंशन के लिए दोनों हाथों में डंब बैल्स उठाएं और कोहली को सिर के पीछे कर लें। कोहनी, कान और बाजू को एक ही लाइन में रखिए। सांस छोड़ते हुए वेट को छत की ओर लेकर जाएं। ध्यान रखिए कि ऐसा करते हुए कोहनी लॉक हो। 20 रेप्स के 3 सेट्स लगाएं।
सूर्यनमस्कार को करते समय जो चौथा आसन है, वह बाजुओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। खासतौर पर इसमें ही हथेली को जमीन पर टिकाना होता है और इसके बाद पूरे शरीर का जोर दोनों हथेलियों पर जाता है। इससे केवल आपकी बाजुओं की ढीली मसल्स और त्वचा ठीक होगी, वरन कंधे और चेस्ट की भी कई मसल्स को लाभ होता है।
इस आसन के बाद आप दोनों में से एक पैर पीछे ले जाते हैं और इस तरह से अश्व संचालन की मुद्रा बनती है। यह भी बाजुओं के लिए लाभदायक होती है। इसके बाद नौंवे आसन तक आपकी बाजुओं पर ही सारा दारोमदार रहता है। इसलिए सूर्यनमस्कार करने वालों की बाजुएं ढीली पड़ने की शिकायत नहीं होती।
इसके बाद सारा दारोमदार आहार पर होता है। आप क्या आहार लेते हैं, इसका भी आपकी मसल्स स्किन पर खासा असर होता है। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेने से शरीर में कार्बोहायड्रेट संतुलित रहता है और इसके साथ फलों का आहार लेने से स्किन में चमक भी आती है।