पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोस चुनाव की तुलना में 14.4 फीसदी घट गए भाजपा के वोटर

लोस चुनाव की तुलना में 14.4 फीसदी घट गए भाजपा के वोटर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपकी अद्भुत कल्पना से परे विजय के बीच भाजपा का जनाधार कब दरक गया, इसका उसको भी पता नहीं चला। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भाजपा की तुलना में 22 फीसदी से भी अधिक वोट मिले हैं जबकि महज 15 महीने पहले पिछले विधानसभा चुनाव में डॉ. हर्षवर्धन के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही भाजपा का वोट-शेयर आप से करीब साढ़े तीन फीसदी और पिछले साल मोदी लहर की छाया में हुए लोकसभा चुनाव में भी आप को मिले कुल वोट की तुलना में साढ़े 13 फीसदी अधिक था। भाजपा का वोट-शेयर पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव की तुलना में ही 14.43 फीसदी घट गया। भाजपा को इस चुनाव में 32.2 फीसदी वोट मिले हैं जबकि लोकसभा चुनाव में उसने 46.63 फीसदी वोट हासिल किए थे। शेषपेज|11









लोकसभाचुनाव के नतीजों को विधानसभा के नजरिए से देखा जाता तो भाजपा को 60 सीटों पर बढ़त थी तो आप की 10 सीटों पर। जबकि इस बार 2013 के विस चुनाव की तुलना में ही भाजपा का वोट-शेयर 0.80 फीसदी घटा है, तब भाजपा को 33 फीसदी वोट मिले थे।

इसके उलट, दिल्ली में आप का वोट शेयर चुनाव दर चुनाव बढ़ता गया। आप को अपने पहले ही विस चुनाव में 29.49 फीसदी मत मिले। इसके बाद अप्रैल, 2014 लोस चुनाव में उसे 33.08 फीसदी मत हासिल हुए हालांकि तब आप को किसी भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई इस विस चुनाव में आप को 54.3 फीसदी वोट मिले। मतदान प्रतिशत में इतनी बड़ी बढ़ोतरी के चलते ही आप को पिछले विस चुनाव में मिली 28 सीटों की तुलना में इस बार विस चुनाव में 67 सीटों से प्रचंड विजय हासिल हुई।