- Hindi News
- चुनावी मैनेजमेंट के साथ तकनीक में भी नंबर वन
चुनावी मैनेजमेंट के साथ तकनीक में भी नंबर वन
आमआदमी पार्टी ने नई किस्म की राजनीति की शुरुआत कर अविश्वसनीय जीत तो हासिल की ही, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की भी नजीर कायम की है। मंगलवार को पार्टी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ जब जश्न में डूबी थी तो कुछ कार्यकर्ता ड्रोन से भीड़ पर नजर जमाए थे। आप कार्यकर्ताओं में इंजीनियरिंग और एमबीए के छात्रों की पर्याप्त संख्या है,जो एजुकेटेड होने के साथ आधुनिक तकनीक से लैस हैं। पार्टी के पास भले ही अन्य पार्टियों के मुकाबले ज्यादा संसाधन हों, लेकिन उच्च शिक्षण संस्थानों से आए उसके कार्यकर्ता नई-नई तकनीकों के सहारे काम आसान कर लेते हैं।
दिल्ली में वोटिंग के कुछ दिन पहले आप नेता योगेंद्र यादव का रोड शो निकला तो कुछ कार्यकर्ता वॉकी-टॉकी से लैस थे और इसकी मदद से भीड़ का मैनेजमेंट कर रहे थे। इस बारे में योगेंद्र ने कहा- नई पार्टी है, हमारे पास उतने पैसे नहीं हैं। हमारे युवा धीरे-धीरे सीख रहे हैं। हमारा संगठन अपने तरीके से मजबूत हो रहा है। शेषपेज|11
एनआरआईको भी जोड़ा
आम आदमी पार्टी के गठन के बाद विदेशों में बसे भारतीयों ने मतदाताओं को फोन कर केजरीवाल के लिए समर्थन मांगा। यह इस चुनाव में भी देखा गया। हाल ही में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आरोप भी लगाया था आप के समर्थन में पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन रहे हैं। पार्टी देश के विरोधियों से भी मदद ले रही है। पार्टी के अन्य राज्यों के कार्यकर्ताओं ने भी लाखों की संख्या में दिल्ली के वोटरों को फोन कर समर्थन मांगा।