पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप : पूर्व विधायकों ने फिर मारी बाजी

आप : पूर्व विधायकों ने फिर मारी बाजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव में उतरे आम आदमी पार्टी के सभी 21 पूर्व विधायकों ने एक बार फिर चुनावी दंगल में बाजी मारी है। हालांकि पार्टी के 4 बागी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी के इन सभी विधायकों ने पूर्व की अपेक्षा ज्यादा मतों से अपने विरोधियों को शिकस्त दी है।

जिनविधायकों ने दोबारा दर्ज की जीत

नईदिल्ली से अरविंद केजरीवाल और शेष पूर्व छह मंत्रियों के अलावा तिलक नगर से जरनैल सिंह, त्रिलोकपुरी से राजू, संगम विहार से दिनेश मोहनिया, मॉडल टाउन से अखिलेश त्रिपाठी, कस्तूरबा नगर से मदन लाल, देवली से प्रकाश, हरि नगर जगदीप राणा, करोलबाग से विशेष रवि, सदर बाजार से सोमदत्त, कोंडली से मनोज कुमार, दिल्ली कैंट से सुरेन्द्र सिंह, बुराड़ी से संजीव झा, शालीमार बाग से वंदना कुमारी, विकास पुरी से महेन्द्र यादव ने जीत हासिल की है। इनके अलावा पार्टी के सभी पूर्व मंत्रियों ने भी जीता है।

दलबदलुओंको जनता ने नकारा

दिल्लीकी जनता ने दल-बदलुओं को पूरी तरह से नकार दिया है। आप के बागी उम्मीदवारों को भी शिकस्त खानी पड़ी है। पार्टी के आधे दर्जन बागी उम्मीदवारों को दिल्लीवालों ने हार का स्वाद चखाया है। इनमें साल भर पहले आप से बगावत करने वाले विनोद कुमार बिन्नी को पटपड़गंज से आप के मनीष सिसोदिया ने भारी मतों से पटखनी दी है। इनके अलावा जंगपुरा से चुनाव के ऐन मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एमएस धीर का भाजपा से चुनाव लडऩा जनता को रास नहीं आया और इन्हें भी हार मिली।

इसी तरह अंबेडकर नगर से आप छोड़ भाजपा से चुनाव लडऩे वाले अशोक कुमार चौहान को भी हार का स्वाद मिला। पटेल नगर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लडऩे वाली आप की पूर्व विधायक वीणा आनंद को भी हार का सामना करना पड़ा है।

चुनाव के ऐन मौके पर भाजपा अथवा कांग्रेस में शामिल होने वाले दलबदलुओं को भी जनता ने नहीं बख्शा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद रह चुकीं कांग्रेस की नेता कृष्णा तीरथ टिकट मिलने से नाराज होकर भाजपा का दामन थामा और पटेल नगर से चुनाव लड़ा, लेकिन असफल रहीं। इसी तरह पांच बार विधायक रह चुके मटियामहल से कांग्रेस प्रत्याशी शोएब इकबाल भी चुनाव हार गए। शोएब इकबाल चुनाव के ऐन मौके पर जनता दल यूनाइटेड छोड़कर कांग्रेस के रथ पर सवार हो गए थे। पिछले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मुंडका से जीतने वाले रामबीर शौकीन की प|ी रीता शौकीन को भी इस बार मुंडका की जनता ने नकार दिया है।

लोकसभामें हारे यहां जीते

आमआदमी पार्टी के तीन प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो लोकसभा चुनाव में तो हार गए, लेकिन विधानसभा में जीत हासिल की है। इनमें दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले कर्नल देवेन्द्र सहरावत ने बिजवासन विधानसभा क्षेत्र से सफल हुए हैं। इसी तरह पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हारने वाले आप प्रत्याशी और पूर्व पत्रकार जरनैल सिंह ने राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से फतह की है। पूर्व मंत्री और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे वाली राखी बिड़लान ने मंगोलपुरी से चुनाव जीता है। हालांकि राखी बिड़लान पूर्व में भी आप की विधायक रह चुकी हैं।