- Hindi News
- मोदी शाह की जोड़ी 13 साल में पहली बार कोई चुनाव हारी
मोदी-शाह की जोड़ी 13 साल में पहली बार कोई चुनाव हारी
भास्कर न्यूज नेटवर्क | नई दिल्ली
लोकसभाचुनावों के बाद पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने जो चुनाव लड़ा, जीता है। दिल्ली चुनाव हार गए। 13 साल में इस जोड़ी की पहली हार। अमित शाह ने 19 साल की उम्र में चुनाव प्रबंधन शुरू किया था। को-ऑपरेटिव से लेकर पार्लियामेंट तक के तीन दर्जन से अधिक चुनावों का प्रबंधन किया है। हर बार जीते हैं। दिल्ली चुनावों के नतीजों से मोदी के विरोधियों के चेहरे खिल गए हैं।
नीतीश कुमार और ममता बनर्जी खासे खुश हैं। आप की सफलता का पहला असर बिहार में दिख रहा है। भाजपा अब जीतनराम मांझी से पल्ला झाड़ चुकी है। इसे जदयू की अंदरूनी लड़ाई करार दे रही है। इन चुनावों में सपा, राजद, जदयू, तृणमूल कांग्रेस, माकपा जैसी कई पार्टियों ने आप को समर्थन दिया था। अब आप की निगाहें पंजाब, उप्र और उत्तराखंड पर लगी हैं। इन तीनों राज्यों के चुनाव 2017 में होने हैं। आप के चारों सांसद पंजाब से हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे
बाकी कार्टून के लिए देखें dainikbhaskar.com
पटेल नगर के पार्टी दफ्तर में केजरीवाल बालकनी से निकले और भीड़ विशाल डडलानी का गीत पांच साल केजरीवाल गाती रही।
आप के तीन जो जीत नहीं पाए मोहम्मदयूनुस, सीएल गुप्ता और डॉ. अतुल गुप्ता
^हार के लिए भाजपा वर्कर जिम्मेदार हैं। उन्होंने किरण का साथ नहीं दिया। वरना वे क्यों चुनाव हारतीं। आप की जीत में युवाओं ने बड़ी भूमिका निभाई। -बृजबेदी, किरण बेदी के पति
^आप की सुनामी मोदी की लहर से बड़ी है। मैंने केजरी से कहा इस बार कुर्सी छोड़ने की सोचना भी मत। यदि मुझे आमंत्रण मिला तो मैं शपथ ग्रहण में जाऊंगा। -उद्धव ठाकरे, शिवसेना
^मैं केजरीवाल से कहना चाहूंगा कि उन्हें इस जीत के बाद आंदोलन को नहीं भूलना चाहिए। जो गलतियां पहले की उन्हें दोहराएं नहीं। -अन्ना हजारे, समाजसेवी
सभी आंकड़े प्रतिशत में (स्रोत : आईटीजी, सिसेरो और ईसीआई)
^केजरीवाल की जीत मोदी और उनकी पार्टी के अहंकार पर। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी कह चुके हैं कि अहंकार ठीक नहीं है। -लालू यादव , आरजेडी
^ लोग भाजपा को सबक सिखाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस की जगह अाप को चुना। -मनीष तिवारी, कांग्रेस
^मोदी को लव जिहाद और घर वापसी ले डूबा। उनके लिए सबक है, जो जीतने पर जनता को भूल जाते हैं। -अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री उप्र
^कांग्रेस के लिए सीख है कि मोदी अपराजेय नहीं। अब भाजपा और पीडीपी को जम्मू कश्मीर में भी सरकार बना लेनी चाहिए। -उमर अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम
{बिहार में दिखा पहला असर, भाजपा ने मांझी से पल्ला झाड़ा
{दिल्ली में थमी मोदी की हवा नीतीश-ममता के चेहरे खिले
{आप का अगला निशाना पंजाब, उप्र और उत्तराखंड पर
}बीबीसी फेमसपीएम की पहली हार
पीएमबनने के बाद मोदी की पहली हार है। वरना वे फेमस है। फिर चाहे वह चुनाव जीतना हो या वर्ल्ड लीडर्स को आकर्षित करना।
}टेलीग्राफ सोनेके तार वाले कोट की हार
क्याभारत का सबसे मजबूत पीएम सोने की धारियों वाले कोट की ऊंची कीमत से उधड़ गया? केजरीवाल के सामने मोदी अपराजेय दिखाई दे रहे थे। लेकिन उनके नए कपड़ों ने उन्हें हार दिलवाई।
}अल जजीरा मोदीके लिए झटका
मोदीकी बीजेपी दिल्ली की हार के बाद असुरक्षित नजर रही है। एक आंदोलनकारी पार्टी की दिल्ली में मजदूर वर्ग पर जीत भारत को संभालने वाली भाजपा के लिए बड़ी हार है।
} ईरानी प्रेस टीवी भाजपाकी घर वापसी
दिल्लीको एक ‘भूतपूर्व टैक्स इंस्पेक्टर’ ने जीत लिया है। आप अभी बेबी पार्टी है। केजरीवाल ने भाजपा की ‘घर वापसी’ वाली सोच को हरा दिया जो वास्तव में ‘सेक्युलर भारतीय मानस’ की जीत है।
}न्यूयॉर्क टाइम्स राजनीतिकभूकंप
अभीएक साल भी नहीं हुआ जब मोदी की जीत हुई थी। अब एक राजनीतिक भूकंप ने राजधानी को हिला दिया। मोदी की पार्टी को एक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनकारी के राजनीतिक दल ने कुचल डाला।
2015 67/70 सीट
2013 28/70 सीट
चेतन भगत- शिवसेनाआप की तारीफ कर रही है। एक दिन आप मुंबई आएगी। उनके साथ भी यही होगा।
मधुरभंडारकर- पॉलिटिक्सऔर फिल्म एक जैसी हैं। कई सालों में भी आप नहीं समझ पाएंगे कि दर्शक क्या चाहते हैं।
अयाजमेमन - आपकी जीत देश में सबसे शानदार है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ईडन गार्डन में हरा कर 2001 में ऐसी जीत हासिल की थी।
प्रधानमंत्री मोदी - मैंनेअरविंद केजरीवाल से बात की। मैंने उन्हें बधाई दी और चाय पर बुलाया है।
किरणबेदी - अरविंदको फुल मार्क्स। बधाई। अब दिल्ली को उन ऊंचाईयों पर ले जाएं जिसपर उसे होना चाहिए।
कुमारविश्वास - भलेभाजपा को 7 से कम सीटें मिलें, हम विपक्ष के नेता का पद उन्हें देंगे। लोकतंत्र स्वीकार से चलता है।
^लोग विकास चाहते हैं, लेकिन अहंकार स्वीकार नहीं। आप की जीत से यही साबित होता है। िबहार में भी ऐसा ही हो सकता है। -नीतीश कुमार, जेडीयू
सभी स्टार हारे कांग्रेस : किरणवालिया, शर्मिष्ठा मुखर्जी, चौधरी मतीन सिंह, प्रह्लाद सिंह और हारुन यूसुफ। बीजेपी: कृष्णातीरथ, नुपुर शर्मा, जगदीश मुखी, रणबीर सिंह बिदूरी।
भाजपा से आप में गए सभी 7 जीते रामनिवासगोयल, रघुवेंद्र शौकीन, वेदप्रकाश, करतार सिंह तंवर, नरेश बाल्यान, फतेह सिंह, सौरभ भारद्वाज
आप से भाजपा में गए 4, सभी हारे विनोदकुमार बिन्नी, एमएस धीर, अशोक चौहान, शकील अंजुम चौधरी।
^बीजेपी ने कीचड़ उछालने की हद पार कर दी है। दिल्ली के लड्डू जिसने खाया वो भी पछताया, जिसने नहीं खाया वो भी पछताया। जिसने सबसे ज्यादा लड्डू खाया उसको जीरो पे जीरो मिला। -ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की सीएम
आप भाजपा कांग्रेस अन्य
उच्चवर्ग 39 41 12 08
मध्यम वर्ग 53 32 10 05
निम्न मध्यम 57 25 12 06
मजदूर वर्ग 58 30 09 03
भाजपा आप कांग्रेस अन्य