पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 599 रु. में टिकट ऑफर के बाद स्पाइसजेट की वेबसाइट क्रैश

599 रु. में टिकट ऑफर के बाद स्पाइसजेट की वेबसाइट क्रैश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पाइसजेट की तरफ से ऑफ सीजन में हैवी डिस्काउंट फेयर ऑफर की घोषणा करने के कुछ घंटे के भीतर ही उसकी वेबसाइट क्रैश हो गई। हालांकि, कंपनी का कहना है कि साइट क्रैश नहीं हुई थी, बल्कि हैवी ट्रैफिक होने की वजह से स्लो थी। बुकिंग अभी भी जारी है। अचानक से अधिक कस्टमर आने से सर्वर पर असर पड़ता है। इसलिए साइट स्लो हो जाती है। लेकिन, जो कस्टमर लॉग ऑन होते हैं उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं आती।

बुधवार को स्पाइसजेट ने घरेलू उड़ानों पर ट्रेन से भी सस्ते टिकट यानी 599 रुपए में हवाई यात्रा का ऑफर पेश किया। स्पाइसजेट के इस ऑफर के तहत 1 जुलाई से 24 अक्टूबर के बीच यात्रा के लिए बुकिंग 11 से 13 फरवरी के बीच कराई जा सकती है। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने के चलते 4 घंटे तक बुकिंग नहीं हो पाई थी।

एक साल में तीन बार क्रैश हो चुकी है एयरलाइन की वेबसाइट, अप्रैल 2014 मे भी हुआ था क्रैश

पिछलेएक साल के भीतर स्पाइसजेट की वेबसाइट तीसरी बार क्रैश हुई है। अप्रैल 2014 में स्पाइसजेट ने जब 1 रुपए में हवाई यात्रा करने का डिस्काउंट ऑफर पेश किया था, तब भी वेबसाइट क्रैश हो गई थी। उस वक्त भी ग्राहकों की शिकायत थी कि कंपनी की वेबसाइट क्रैश होने के चलते बुकिंग नहीं करा पाए।

क्यों होती हैं वेबसाइट क्रैश

एविएशनक्षेत्र के जानकारों का मानना है कि डिस्काउंट ऑफर के समय पर अकसर ट्रैफिक बढ़ने से वेबसाइट के क्रैश होने की शिकायतें आती हैं। हालांकि, इससे कंपनी को तो फायदा मिलता है, लेकिन ग्राहकों को ऐसे ऑफर का लाभ नहीं मिल पाता है। कंपनियों को इस बात की जानकारी पहले से होती है कि डिस्काउंट ऑफर के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ेगा, लेकिन फिर भी इसके लिए पहले से तैयारी नहीं की जाती है। जबकि, एयरलाइंस को ऐसी घोषणाएं करने से पहले अपना टेक्निकल सपोर्ट संभावित ट्रैफिक के मद्देनजर मजबूत करना चाहिए।

डोमेस्टिक और इंटरनेशनल

फ्लाइट्स पर ऑफर

स्पाइसजेटने बुधवार सुबह बयान जारी कर कहा कि यात्री ट्रेन से भी सस्ते टिकट यानी सिर्फ 599 रुपए में घरेलू रुटों पर हवाई यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा, इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर भी 3,499 रुपए में यात्रा का ऑफर भी कंपनी ने पेश किया है। माना जा रहा है कि स्पाइसजेट देश में उड़ान भरने के लिए तैयार एयर एशिया इंडिया को टक्कर देने के लिए कमर कस रही है।