पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएफसीआई लिमिटेड में निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर)

आईएफसीआई लिमिटेड में निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर)

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | इंस्टीट्यूटऑफ लीडरशिप डेवेलपमेंट (आईएलडी), आईएफसीआई लिमिटेड, नई दिल्ली की सीएमआर पहल के अधीन खरवालों की धानी, जामडोली के नजदीक, जयपुर के अत्यन्त सुदूर गांव में बच्चों के लिए एक ब्रिज स्कूल चला रहा है। इस स्कूल का नाम अमल आगोश रखा गया है जिसका अभिप्राय है मेहनत को अपनाना। इसमें लड़के लड़कियां मिलाकर 80 बच्चे हैं, जिन्हें नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। इन बच्चों को नि:शुल्क चिकित्सा जाँच, अक्षय पात्र की मार्फत दोपहर का भोजन, वर्दी, किताबें तथा यहां तक कि बाल कटवाने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। हाल ही में इस स्कूल के परिसर में लड़के और लड़कियों दोनों के लिए समग्र सुविधाओं सहित अलग-अलग दो शौचालयों का निर्माण किया गया था। आईएफसीआई के कार्यपालक निदेशक एस.पी. अरोड़ा ने जयपुर में अपने दौर के दौरान, आईएफसीआई लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से बनाए गए शौचालयों के निर्माण का पर्यवेक्षण करने के लिए इस स्कूल का दौरा भी किया। एस.पी. अरोड़ा, कार्यपालक निदेशक, आईएफसीआई लिमिटेड, दिलीप के. जैन, निदेशक आईएलडी, कर्नल डी. चतुर्वेदी, वरिष्ठ प्रबन्धक आईएलडी तथा स्कूल के बच्चों सहित अध्यापक उपस्थित थे।