पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहारा जमानत राशि जुटाने की नई योजना बताए : सुप्रीम कोर्ट

सहारा जमानत राशि जुटाने की नई योजना बताए : सुप्रीम कोर्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेशस्थित होटल बेचने की डील रद्द होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह से पैसे जुटाने की नई योजना मांगी है। कोर्ट ने इस मामले को किसी परिसंपत्ति प्रबंधन एजेंसी को सौंपने के भी संकेत दिए। शीर्ष अदालत ने कहा, हर चीज पर कोई कोई समस्या सामने रही है। हम इस स्थिति में फंसे नहीं रह सकते। हम न्यायमूर्ति बीएन अग्रवाल की अध्यक्षता वाली समिति से इस बारे में जांच के लिए कहेंगे।

कोर्ट ने आश्चर्य व्यक्त किया दस हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखने वाली कंपनियां कैसे फर्जी पत्र दे रही हैं। आखिर ये किस तरह की कंपनियां हैं? कोर्ट ने न्याय मित्र शेखर नफाडे से भी पूछा कि आखिर कैसे सहारा की संपत्तियों की बिक्री का मामला परिसंपत्ति प्रबंधन एजेंसी को सौंपा जाए।

एकसाल से जेल में : सहाराप्रमुख सुब्रत राय और उनके दो निदेशक पिछले वर्ष 4 मार्च से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी जमानत के लिए पांच हजार करोड़ रुपए नकद और इतनी ही राशि की बैंक गारंटी चाहिए। वह तीन होटल बेचना चाहता है। इसके लिए उसने अमेरिकी कंपनी मीराच कैपिटल से डील की थी।

फर्जीचिट्ठ‌ी दी

सहाराने भारतीय मूल के सारांश शर्मा की तरफ से एक चिट्ठी सुप्रीम कोर्ट में दी थी जिसमें बैंक ऑफ अमेरिका को सौदे का बैंकर बताया गया था। लेकिन बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा पत्र को फर्जी बताने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।

हलफनामामांगा

कोर्टने सहारा से पूरे प्रकरण पर हलफनामा मांगा है। इसमें यह बताना होगा कि डील कैसे रद्द हुई। कोर्ट ने इससे पहले अपने आदेश में सहारा को विदेश में मिली रकम को रिजर्व बैंक के माध्यम से भारत लाने को कहा था। यह रकम पहले मॉरीशस में रजिस्टर्ड कंपनी अंबे वैली के खाते में जमा होगी। इस पैसे का इस्तेमाल कहीं और नहीं किया जा सकेगा।

मीराचकैपिटल ने डील तोड़ी, फीस लौटाई

न्यूयॉर्क।मीराचकैपिटल ने कहा है कि उसने उसके सहारा समूह के साथ तीन होटलों की बिक्री करवाने की डील तोड़ दी है। उसने 26.25 लाख डॉलर (16.2 करोड़ रुपए) की फीस भी लौटा दी है। लेकिन उसने न्यूयॉर्क के दो और लंदन के एक होटल को खरीदने के लिए एक बार फिर 2.05 अरब डॉलर (12,700 करोड़ रुपए) का प्रस्ताव दिया है। न्यूयॉर्क के होटल हैं प्लाजा और ड्रीम डाउनटाउन। लंदन स्थित होटल का नाम है ग्रॉस्वेनर हाउस।