- Hindi News
- एचडीएफसी बैंक एसएमएस से भेजेगा डेबिट कार्ड पिन
एचडीएफसी बैंक एसएमएस से भेजेगा डेबिट कार्ड पिन
जेएनयू में आइसा ने फिर जीती सभी चारों सीट
वरिष्ठ शिक्षाविद् किरीट जोशी का निधन
महारानी के पायलट को 77 लाख रु.वार्षिक वेतन
ईपीएफओ खोलेगी विशेष कॉरपोरेट ऑफिस
गड़बड़ी के चलते वापस लौटा मलेशियाई विमान
सीबीआई फिर सकती है आरटीआई के दायरे में
नई दिल्ली | जवाहरलालनेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के चुनाव में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन(आइसा) ने सभी 4 सीटें जीत ली हैं। सीपीआई(एमएल) की छात्र इकाई आइसा ने लगातार दूसरे साल चारों सीटों पर जीत हासिल की है। विस्तृतपेज 2 पर
पुडुचेरी | वरिष्ठशिक्षाविद् किरीट जोशी का रविवार को निधन हो गया। वे 83 साल के थे। लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। उन्हें 1976 में भारत सरकार ने शिक्षा सलाहकार बनाया था। उन्होंने गुजरात में चाइल्ड यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
लंदन| ब्रिटेनकी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का हेलीकॉप्टर उड़ाने वाले पायलट को 77 लाख रुपए वार्षिक वेतन मिलेगा। पायलट को तलाशा जा रहा है। इसके लिए विज्ञापन भी दिया गया है।
नई दिल्ली | कर्मचारीभविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने बड़ी कंपनियों उनके कर्मचारियों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष कॉरपोरेट कार्यालय खोलने का फैसला किया है। मुंबई में पहला विशेष कार्यालय एक नवंबर से शुरू हो जाएगा।
कुआलालंपुर | ऑटोपायलटमोड में गड़बड़ी के बाद भारत रहा मलेशियाई विमान वापस लौट गया। शनिवार रात विमान एमएच 198 कुआलालंपुर से हैदराबाद रवाना हुआ था। रात में गड़बड़ी आने पर वापस लौटा और सुरक्षित उतर गया।
नई दिल्ली | सीबीआईएक बार फिर आरटीआई के दायरे में सकती है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने इस बात के संकेत दिए हैं। यूपीए सरकार ने 2011 में सीबीआई को आरटीआई के दायरे से बाहर कर दिया था।
नई दिल्ली | एचडीएफसीबैंक अपने डेबिट कार्डधारकों को पिन अब डाक के बजाय एसएमएस के जरिए भेजेगा। एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पराग राव ने यह जानकारी दी।
न्यूज़ इनबॉक्स