- Hindi News
- ट्रैफिक नियम तोड़ा तो हर बार जुड़ते रहेंगे पेनल्टी प्वाइंट
ट्रैफिक नियम तोड़ा तो हर बार जुड़ते रहेंगे पेनल्टी प्वाइंट
नियमों का उल्लंघन और पेनल्टी प्वाइंट
असुरक्षितस्थिति में वाहन का इस्तेमाल 3 प्वाइंट
बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन का इस्तेमाल 3 प्वाइंट
बहुत तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर पहली बार में दो
और दूसरी बार में 3 प्वाइंट
खतरनाक ढंग से ड्राइविंग करने पर पहली बार में 3 और
दूसरी बार में 4 प्वाइंट
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 3 प्वाइंट
ट्रैफिक सिग्नल जंप करने पर 3 प्वाइंट
सीट बेल्ट लगाने पर 2 प्वाइंट
हेलमेट पहनने पर 2 प्वाइंट
मोबाइल का इस्तेमाल करने पर 2 प्वाइंट
वाहन में बच्चे की सीट से जुड़े मामले पर 2 प्वाइंट
दृश्यता से संबंधी अपराध पर एक प्वाइंट
बाइक पर दो से अधिक सवार बैठाने पर 2 प्वाइंट
यातायात के निर्बाध संचालन में बाधा डालने पर एक प्वाइंट
रफ्तार को लेकर रेस या ट्रायल करने पर 2 प्वाइंट
आदेश को मानने बाधा डालने पर 3 प्वाइंट
अनिरुद्ध शर्मा | नई दिल्ली
आनेवालेवक्त में सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का उल्लंघन करना ड्राइवरों के लिए महज जुर्माना अदा करने या कुछ दिन जेल में गुजारने भर की बात नहीं होगी। बार-बार नियम तोड़ने पर एक से पांच साल तक के लिए लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। केंद्र सरकार ने रोड ट्रांसपोर्ट एंड सेफ्टी बिल के प्रस्तावित ड्राफ्ट में ड्राइवरों के लिए पेनल्टी प्वाइंट स्कीम को शामिल किया है।
ड्राफ्ट में किए गए प्रस्ताव के मुताबिक, हर बार नियम तोड़ने पर अपराध के हिसाब से एक से चार तक अंक जुड़ते जाएंगे और 12 अंक होते ही लाइसेंस एक साल के लिए रद्द हो जाएगा। एक साल बाद नए सिरे से आवेदन करने पर लाइसेंस मिल सकेगा। लेकिन यदि दोबारा लाइसेंस हासिल होने पर भी नियम तोड़ने का सिलसिला जारी रहा और 12 अंक हो गए तो इस बार लाइसेंस पांच साल के लिए रद्द होगा। किसी भी ड्राइवर का नियम तोड़ने का रिकॉर्ड पहली बार किए गए किसी उल्लंघन के बाद से तीन साल के लिए रखा जाएगा यानी पहली बार नियम तोड़ने के बाद यदि अगले तीन साल के अंदर उस ड्राइवर ने नियम नहीं तोड़े या इतने नियम नहीं तोड़े कि 12 पैनल्टी प्वाइंट हो जाएं तो तीन साल पूरा होते ही पैनल्टी प्वाइंट की गिनती दोबारा से शुरू होगी।\\\' हालांकि ये रिकॉर्ड राष्ट्रीय स्तर पर रखा जाएगा।
यदि किसी के पास लर्नर लाइसेंस है और उसके 4 अंक भी होंगे तो वह लाइसेंस रद्द हो जाएगा। इसके बाद उसे किसी मान्यताप्राप