पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में 6 हजार शिक्षकों की भर्ती

दिल्ली में 6 हजार शिक्षकों की भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली में 6 हजार शिक्षकों की भर्ती

नई दिल्ली | राष्ट्रीयराजधानी के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने 6000 से ज्यादा अतिथि शिक्षकों की भर्ती की है और 10 हजार और शिक्षक जल्द ही भर्ती किए जाएंगे। शिक्षा विभाग की निदेशक पद्मिनी सिंगला ने कहा, ‘राजधानी में सरकारी शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए कई पहल की जा रही हैं क्योंकि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। शिक्षा निदेशालय ने हाल में 6000 से ज्यादा अतिथि शिक्षकों की भर्ती की है और 10 हजार जल्द ही भर्ती किए जाएंगे।’ इस वर्ष जुलाई में सर्व शिक्षा अभियान के तहत 1981 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक टीजीटी और 284 सहायक शिक्षकों की भर्ती की गई है। सिंगला ने बयान में कहा, ‘निदेशालय शिक्षा दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड डीएसएसएसबी के लगातार संपर्क में है और शेष सीटों पर भर्ती यह इसी शैक्षणिक सत्र में कर सकता है।’ शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षकों से सीधे संवाद करना शुरू किया है।