मौसम शुष्क, बारिश की संभावना
मौसम शुष्क, बारिश की संभावना
नई दिल्ली | राष्ट्रीयराजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम गर्म और उमस भरा रहा। हालांकि मौसम विभाग ने शहर के कुछ इलाकों में सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 25.6 जबकि अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता का स्तर 89 से 56 प्रतिशत के बीच घटता बढ़ता रहा। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है।’ उन्होंने साथ ही कहा कि शहर में गरज के साथ छींटें भी पड़ सकती हैं। राष्ट्रीय राजधानी मेें सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस था।