पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसआईटी ने ईडी को भी दिए कालाधन मामले में जांच के अधिकार

एसआईटी ने ईडी को भी दिए कालाधन मामले में जांच के अधिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालेधनसेजुड़े मामले की जांच का अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी दे दिया गया है। इस मामले में गठित एसआईटी ने विदेशी विनिमय से जुड़े कानून का उल्लंघन के मद्देनजर ईडी को यह अधिकार दिया। अब ईडी को सौ करोड़ रुपए से ज्यादा देश से बाहर जाने पर संबंधित व्यक्तियों या कंपनियों से जानकारी लेने का हक होगा। अब तक इस तरह की जानकारी सिर्फ बैंकिंग सेक्टर, राजस्व गुप्तचर ब्यूरो और सीमा शुल्क विभाग के पास ही दी जाती थी। अब आरबीआई की तरफ से ईडी को साल में कम से कम दो बार इस तरह की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। ईडी यह देखेगा कि लेनदेन में कहीं विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा ) का उल्लंघन तो नहीं हुआ है।