- Hindi News
- ऑडिट से प्राइवेट कंपनियों को नुकसान नहीं होना चाहिए
ऑडिट से प्राइवेट कंपनियों को नुकसान नहीं होना चाहिए
पूर्व कैग का दावा-मनमोहन ने कहा था
पूर्वकैग विनोद राय ने नया दावा किया है। उनका कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ गैस एक्सप्लोरेशन डील में अनियमितता थी। लेकिन तब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनसे कहा था कि ऑडिट से प्राइवेट सेक्टर को नुकसान नहीं होना चाहिए। रिलायंस सबसे बड़ी और सम्मानित कंपनी है। केजी बेसिन के ब्लॉक्स रिलायंस को दिए जाने पर सरकार ने ऑडिट के आदेश दिए थे। उसके बारे में राय ने बताया कि \\\"हमारा डर था कि हर बार सरकार और ऑपरेटर (रिलायंस) के बीच मसला हल कर लिया जाता है। इसमें सरकार को ही नुकसान होता है।\\\' इस मामले में खूब विवाद भी हुआ था क्योंकि रिलायंस ने ऑडिट के लिए अपनी अकाउंट्स बुक्स ही नहीं दी थी। राय ने कहा कि एक बैठक में सिंह ने महसूस किया कि ऑडिट से प्राइवेट सेक्टर को सरकार के साथ साझेदारी करने में डर नहीं लगना चाहिए।
राय की आलोचना पर मनमोहन चुप
नई दिल्ली | पूर्वप्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2जी स्पेक्ट्रम और कोल ब्लॉक आवंटन पर हो रही आलोचना पर कुछ भी कहने से मना कर दिया उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा, ‘मैंने अपना काम किया।’ दरअसल, इन दोनों घोटालों को सामने लाने वाले पूर्व कैग विनोद राय ने हाल ही में सिंह की आलोचना की थी। इस पर सिंह ने कहा, ‘मैंने अपना कर्तव्य किया। और लोगों ने क्या लिखा है, इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।’ सिंह अपनी बेटी दमन सिंह की किताब \\\"स्ट्रिक्टली पर्सनल: मनमोहन एंड गुरशरन\\\' के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे।