पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच शीर्ष स्मार्टफोन कंपनियों में आना चाहती है आसुस

पांच शीर्ष स्मार्टफोन कंपनियों में आना चाहती है आसुस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताइवानकी प्रौद्योगिकी कंपनी आसुस (एएसयूएस) ने अगले साल के आखिर तक स्मार्टफोन बाजार में पांच शीर्ष कंपनियों में आने का लक्ष्य रखा है। कंपनी अपने जेनफोन शृंखला के स्मार्टफोन की सफलता से उत्साहित है। आसुस इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख पीटर चांग ने कहा, ‘अगले साल के आखिर तक, हमारा लक्ष्य शीर्ष पांच में आना है। जेनफोन के प्रति बहुत अच्छा उत्साह देखा गया है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस शृखला में एक लाख से अधिक फोन अब तक बेच दिए हैं। कंपनी जेनफोन श्रृंखला में चार स्मार्टफोन बेच रही है। चांग ने कहा कि कंपनी इस समय 5,999 रुपए से 16,999 रुपए की रेंज में स्मार्टफोन बेच रही है।\\\' उन्होंने कहा कि इस तरह से हम 60 प्रतिशत बाजार को फोन उपलब्ध करा रहे हैं जो कि मेरी राय में पर्याप्त अच्छा पहला कदम है। उल्लेखनीय है कि कंपनी इसी साल जुलाई में स्मार्टफोन बाजार में उतरी है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस समय भारी प्रतिस्पर्धा है जहां अंतरराष्ट्रीय घरेलू कंपनियां बाजार में पकड़ बनाने का प्रयास कर रही हैं।