पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनधिकृत रूप से भूजल निकालने की बात नकारी

अनधिकृत रूप से भूजल निकालने की बात नकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनधिकृत रूप से भूजल निकालने की बात नकारी

नई दिल्ली | डीएमआरसीके प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने इस आरोप का खंडन किया कि दिल्ली मेट्रो यहां लालकिले में भूमिगत स्टेशन के निर्माण के दौरान अनधिकृत रूप से भूजल निकाल रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी विशेषज्ञ यह दावा नहीं कर सकता कि निर्माण कार्य से इस स्मारक को कोई नुकसान पहुंचा है। सिंह ने कहा,हमारा निर्माण कार्य उससे स्मारक से करीब दो सौ मीटर दूर चल रहा है। कोई भी विशेषज्ञ यह दावा नहीं कर सकता कि निर्माण कार्य से स्मारक को नुकसान पहुंचा है। किसी ने कहा है वह एनजीटी में गया है, हम उसपर अपना जवाब देंगे। एनजीटी ने निर्माण कार्य के दौरान अनधिकृत रूप से भूजल निकालने को लेकर डीएमआरसी से जवाब तलब किया है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा है कि यह हमारे संज्ञान में लाया गया है कि दिल्ली मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते लालकिला के आसपास के जलाशयों को नुकसान पहुंचा है





और कार्य अनधिकृत रूप से किया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो के वकील द्बारा तीन सप्ताह में जवाब देने की संभावना है। इसकी अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को है। लाल किले के समीप केंद्रीय सचिवालय-कश्मीरी गेट मेट्रो विस्तारित मार्ग के तहत भूमिगत स्टेशन बनाया जा रहा है।