- Hindi News
- डीयू ने देश में नंबर वन होने का किया दावा
डीयू ने देश में नंबर वन होने का किया दावा
डीयू ने देश में नंबर वन होने का किया दावा
नई दिल्ली | दिल्लीविश्वविद्यालय ने दावा किया है कि वह भारत में नंबर एक यूनिवर्सिटी है। विश्वविद्यालयों की रैंकिंग करने वाली संस्था क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के हवाले से डीयू के प्रवक्ता डा. मलय नीरव ने कहा है कि आइआइटी को छोड़ दिया जाए तो विभिन्न कैटेगरी में डीयू की रैंकिंग 421-430 के बीच है। इससे डीयू भारत में नंबर एक पर है। इतना ही नहीं डीयू की रैंकिंग पिछले साल की तुलना में 21 अंक सुधरी है। यूनिवर्सिटी को शैक्षणिक गुणवत्ता रोजगार में मामले में भी पहला स्थान मिला है। अगर विभागीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन विभाग को डीयू में पहला स्थान दिया गया है। कला और मानविकी में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा कि देश की यूनिवर्सिटी रैंकिंग सूची में मुंबई विश्वविद्यालय दूसरे नंबर पर और कोलकाता विश्वविद्यालय तीसरे नंबर पर हैं।