पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा चलाएगी स्वच्छता अभियान

भाजपा चलाएगी स्वच्छता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा चलाएगी स्वच्छता अभियान

नई दिल्ली | राजधानीमें 19 नंवबर से संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रयास से वर्ल्ड टॉयलेट आर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर भाजपा स्वच्छ टॉयलेट अभियान चलाएगी। बुधवार को ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक प्रो. जैक सिम ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर 19 नवंबर को समिट के आयोजन पर चर्चा की। प्रो. जैक सिम ने गडकरी को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता और टॉयलेट पर दिए गए संदेश से प्रभावित होकर हमारी संस्था भारत में स्वच्छ टॉयलेट अभियान पर कार्य करने की इच्छुक है। नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को इस अभियान को प्रारंभ करने के लिए विशेष रूप से चुना है।





सिम ने कहा कि यह सच है कि अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर टॉयलेट अभियान के लिए कार्य नहीं किया गया है जिसके कारण भारत में संक्रामक बीमारियां फैलती हैं और मोदी का इस पर चिंतन उनकी संवेदनशीलता का प्रतीक है। गडकरी ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया और भारत सरकार भाजपा दोनों की ओर से इस अभियान को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

भाजपाकार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाया मोदी का जन्मदिवस : भाजपाकार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को पांच ट्रक आवश्यक सामग्री भेजकर नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। मोदी के जन्मदिन पर सेवा भावना से बैंकों के सहयोग से भाजपा कार्यकर्ताओं ने दक्षिणी दिल्ली के दोनों जिलों के सभी 40 मंडलों में कैंप लगाए गए जो प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 तक गरीब लोगों के जीरो एमाउंट पर खाते खोले गए।