रद्द होंगे 89 लोगों के डीएल
{परिवहन विभाग ने एक महीने में दूसरी बार लिया यह फैसला
{विभाग ने सभी ड्राइवरों को कारण बताओ नोटिस भेजकर मांगा था जवाब
अनिरुद्धशर्मा | नई दिल्ली
परिवहनविभाग राजधानी में दो से ज्यादा बार शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए 89 ड्राइवरों का निजी वाहन चलाने का लाइसेंस रद्द करने जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की सिफारिश पर एक महीने के भीतर विभाग ने दूसरी बार यह फैसला लिया है। परिवहन विभाग ने सभी ड्राइवरों को कारण बताओ नोटिस भेजकर अपना जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया था लेकिन विभाग के पास कोई भी जवाब नहीं पहुंचा।
हाल ही में परिवहन विभाग ने कमर्शियल वाहन चलाने वाले 700 ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इससे पहले राजधानी में केवल उन्हीं ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द होते रहे हैं जिनके मामले अदालत तक पहुंचते हैं। परिवहन विभाग ने रद्द किए गए लाइसेंस धारकों से अपने लाइसेंस विभाग में जमा करने के लिए कहा है। लेकिन अभी तक एक भी ड्राइवर अपना लाइसेंस जमा कराने नहीं आया। गौरतलब है कि हाल ही में परिवहन विभाग से दिल्ली यातायात पुलिस ने करीब 1600 लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की थी, जिसमें से 700 रद्द किए गए थे।
ट्रैफिक पुलिस घर से छीनकर लाएगी लाइसेंस
स्पेशलकमिश्नर (ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में रद्द किए गए लाइसेंस की स्थिति जानने के लिए एक प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा रद्द किए गए 700 कमर्शियल लाइसेंस में से रेंडमली 20 ड्राइवरों की सूची तैयार की है और हर ड्राइवर के लिए एक ट्रैफिक कर्मी को नियुक्त किया है कि वह हर सुबह उस व्यक्ति के पते पर निगरानी रखे कि वह कब अपना ट्रक, बस, टैंपो, कैब-टैक्सी जैसा कमर्शियल वाहन लेकर निकलता है, जैसे ही वह निकले उसे तुरंत पकड़ा जाए कि वह रद्द किए गए लाइसेंस के साथ गाड़ी चलाने कैसे निकल पड़ा।
एनफोर्समेंट विभाग में हैं केवल 130 कर्मचारी
परिवहनविभाग के एनफोर्समेंट विभाग में इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर कांस्टेबलों की कुल संख्या करीब 130 हैं। इनमें से कार्रवाई करने के लिए चार-चार सदस्यों वाली मुश्किल से सात-आठ टीमें ही बनती हैं। बीते पांच साल से कोई नई नियुक्ति नहीं हुई है। इस परिस्थिति में लाइसेंस रद्द होने के बावजूद कोई भी ड्राइवर तब तक गाड़ी चलाता रहता है जब तक की वैधता सीमा की तारीख उसके ला