पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चलती कार में गैंगरेप

चलती कार में गैंगरेप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। एक23 वर्षीय लड़की के साथ उसके पुरुष मित्र और उसके दो मित्रों ने चलती कार में दुष्कर्म किया और उसके बाद दक्षिण दिल्ली में नेहरू प्लेस इलाके के पास सड़क किनारे फेंक गए। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है जब दिल्ली पुलिस महिला कान्सटेबल की बेटी को अभियुक्तों ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे नेहरू प्लेस फ्लाईओवर पर फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि बेहोश हालत में लड़की को वहां से गुजर रहे एक आटो रिक्शा चालक ने देखा और पुलिस को सूचना दी।

मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।