- Hindi News
- लेखी का बेरोजगारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेखी का बेरोजगारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
भाजपासांसद मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली में बेरोजगार युवाओं के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की ताकि उन्हें रोजगार प्राप्त करने में मदद की जा सके। नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के छह गांव अलीगंज, जुटबाघ, पुरानी पिलांजी, नई पिलांजी, कोटला और खेरपुर में युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसके बाद इन गांवों के अशिक्षित और कम शिक्षित बेरोजगार अब शहनाज हुसैन इंटरनेशनल ब्यूटी एकेडमी से ब्यूटी कोर्स कर लाखों की कमाई करेंगे।
लेखी ने कहा कि तीन महीने के कार्यक्रम के पूरा होने पर युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह प्रशिक्षण उन लोगों के लिए हैं जिन्हे रोजगार की जरूरत है। इस पहल में तीन बड़ी कंपनियों से मदद मिल रही है।’
लेखी ने अपनी तरफ से गांव में रहने वाले अशिक्षितों कम पढ़े लिखे बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए ‘लर्न टू अर्न’ योजना की पहल की है। इस अभियान के तहत बेरोजगारों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए कॉर्पोरेट के साथ मिलकर मुफ्त में तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मीनाक्षी लेखी सुधार और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर ध्यान देने के लिए हाल ही में पिलांजी गांव को गोद लिया है।
मीनाक्षी लेखी के अनुसार, बेहतर रोजगार और समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए लोगों को सबसे पहले स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इसके लिए मीनाक्षी ने गांव के बेरोजगारों को एलएंडटी, हेक्टिक, सैफेक्स जैसी कंपनियों से प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने का आग्रह किया है। इसी दिशा में एलएंडटी इलेक्ट्रीशियन, प्लंबरिंग वेल्डिंग और सहायक के लिए तीन माह का प्रशिक्षण देगा और लोगों को संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। हेक्टिक आधुनिक कारपेंटरी में एक पाठ्यक्रम पेश करेगा जिससे लोग नौकरी अथवा स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। सैफेक्स ने भी ड्राइवर डिलीवरी ब्वॉयज और सेल सपोर्ट जैसे रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। इस प्रशिक्षण के बाद अकुशल लोग 9000 रुपये और अर्धकुशल लोग 13000 रुपये तक की शुरुआती आय पा सकते हैं।