- Hindi News
- शिक्षक दिवस पर मोदी के संबोधन के दौरान बना रिकॉर्ड
शिक्षक दिवस पर मोदी के संबोधन के दौरान बना रिकॉर्ड
भास्कर न्यूज नेटवर्क | नई दिल्ली
शिक्षकदिवसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के आठ लाख से अधिक स्कूलों को संबोधित करना टीवी चैनलों के लिए खासा फायदे का सौदा रहा। इस दौरान देश के सभी न्यूज चैनलों के दर्शकों की संख्या में करीब 463 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। यह एक नया रिकॉर्ड है। टीवी दर्शकों की संख्या का लेखा-जोखा रखने वाली संस्था टैम के ये आंकड़े हैं। इसके मुताबिक, पांच सितंबर को तीन से पांच बजे के बीच मोदी के संबोधन के दौरान करीब 2.14 करोड़ लोगों ने टीवी न्यूज चैनल देखे। यह अन्य दिनों की तुलना में इस समय के दौरान करीब 1.76 करोड़ अधिक था। यह इस अवधि का नया रिकॉर्ड है।