साई बाबा पर विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
शिरडीकेसाई बाबा से जुड़ा विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष कोर्ट में बुधवार को एक याचिका दाखिल की गई है। इसमें साई बाबा के खिलाफ बयानों को अपमानजनक बताते हुए इन पर रोक लगाने की मांग की गई है। महाराष्ट्र में मंदिरों की देखरेख करने वाले साईधाम चैरिटेबल ट्रस्ट ने याचिका लगाई है। इसमें शीर्ष कोर्ट से शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और उनके समर्थकों को रोकने का आग्रह किया गया है। इस संबंध में सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है। ट्रस्ट ने कहा है, ‘शंकराचार्य और उनके समर्थकों के बयानों से लाखों साई भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है। शंकराचार्य उनके समर्थकों को देश के किसी भी मंदिर से साई बाबा की प्रतिमा को हटाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।’
जस्टिसदवे सुनवाई से हटे : सुप्रीमकोर्ट में जस्टिस एआर दवे और यूयू ललित की बेंच के सामने याचिका पेश हुई थी। लेकिन जस्टिस दवे ने इसकी सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है।