- Hindi News
- एशिया के राजनैतिक दलों के सम्मेलन में शिरकत करेगी भाजपा
एशिया के राजनैतिक दलों के सम्मेलन में शिरकत करेगी भाजपा
{श्रीलंका में 18 से 21 सितंबर तक होगा यह सम्मेलन
नेशनलब्यूरो | नई दिल्ली
भाजपाएशियाईराजनैतिक दलों के सम्मेलन में हिस्सा लेगी। यह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 18 से 21 सितंबर के बीच होगा। भाजपा की ओर से इसके राष्ट्रीय महासचिव पोलसानी मुरलीधर राव और भाजपा के प्रवासी विदेश विभाग के संयोजक विजय जौली इसमें भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें दुनिया भर के 40 देशों के करीब 360 राजनैतिक दल शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन का उद्घाटन श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे करेंगे। श्रीलंका के सत्तारूढ़ दल श्रीलंका फ्रीडम पार्टी के महामंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री मैथरीपाला श्रीसेना इस सम्मेलन के आयोजन समिति के प्रमुख हैं।
सम्मेलन के विदाई कार्यक्रम के दौरान श्रीलंका के विपक्ष के नेता युनाइटेड नेशनल पार्टी के अध्यक्ष एक प्रीति भोज का आयोजन करेंगे। सम्मेलन का विषयवस्तु, एशियाई समुदाय का निर्माण है। विजय जौली ने इस सम्मेलन को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि इस एशियाई अंतरराष्ट्रीय राजनैतिक दलों के सम्मेलन के अध्यक्ष फिलीपींस संसद के पूर्व स्पीकर जोश डी. विनिशिया हैं। वहीं कोरिया डेमोक्रेटिक पार्टी के विदेश विभाग के प्रमुख चुंग ईयूई योंग इसके महामंत्री हैं। इसकी 44 सदस्यीय स्थायी समिति में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अजरबैजान, बहरीन, कंबोडिया, चीन, ईरान , इंडोनेशिया, जापान, कजाकिस्तान, कोरिया, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, रूस, तुर्की और वियतनाम हैं। जौली ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य तौर पर एशिया निर्माण में युवकों की भूमिका तथा महिलाओं की सहभागिता विषय पर चर्चा होगी। इस संगठन को सितंबर 2000 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में एशियाई क्षेत्र में मैत्री, सद्भाव, सहयोग बढ़ाने के साथ ही इन देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय संबंध बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। जिससे इन देशों के बीच संवाद का एक राजनैतिक मंच भी हो। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ की पूर्ण मान्यता प्राप्त है।