- Hindi News
- हरियाणा: कांग्रेस की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 19 को आएगी
हरियाणा: कांग्रेस की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 19 को आएगी
{एक साथ पूरी लिस्ट जारी कर सकती हैं पार्टी
गणेशभट्ट | नई दिल्ली
कांग्रेसअगलेदो दिन के अंदर हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। बुधवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के उपरांत कमेटी के अध्यक्ष पीसी चाको ने यह दावा किया।
चाको के मुताबिक, कांग्रेस की लिस्ट 19 सितंबर को जारी की जा सकती है। हालांकि, स्क्रीनिंग कमेटी अभी तक हरियाणा की सभी सीटों के लिए संभावित प्रत्याशी नहीं ढूंढ सकी। इसलिए अब गुरुवार को फिर से स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है ताकि शुक्रवार को उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा सकें।
गुरुवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस को शेष बची सभी सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम तय करने हैं। स्क्रीनिंग कमेटी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक या एक से अधिक मजबूत उम्मीदवारों का नाम तय कर रही है। कमेटी द्वारा तैयार की गई लिस्ट शुक्रवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखी जानी है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद हरियाणा के प्रभारी महासचिव शकील अहमद ने कहा कि अधिकांश सीटों पर चर्चा की जा चुकी है गुरुवार को अंतिम बातचीत के लिए बैठक बुलाई गई है जिसमें बाकी रह गई सीटों पर भी चर्चा की जाएगी। शकील के मुताबिक पार्टी की कोशिश पूरी लिस्ट एक बार में जारी करने की है।